दिनांक 29 फरवरी 2024 को सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ! जिसमें लगभग 100 छात्राओं ने कबड्डी,रस्सा कसी,स्पून रेस आदि में सशक्त भागीदारी दिखाई! इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.सुदेश रावल ने अपने कर कमलों से किया! प्राचार्या डॉ.सुदेश रावल ने नेहरू युवा केंद्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती कांता देवी को महाविद्यालय में इस आयोजन को करवाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आज खेलकूद संबंधी जो प्रतियोगिताएं यहां हुई हैं उनसे छात्राओं में परिश्रम, सहयोग धैर्य एवं खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है! उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.सुनीता शर्मा , श्रीमती बबीता शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से नेहरू युवा केंद्र की सदस्य सुश्री विजेता का भी धन्यवाद किया!.