13 सितंबर 2026 को गीता आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित छठी जिला कुरुक्षेत्र योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026-27 में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। पीजी डिप्लोमा इन योगा की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि सिमरनजीत कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुदेश रावल ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं एकाग्रता को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं योग जैसी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी।समस्त स्टाफ ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



