दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर इतिहास विभाग द्वारा गांधी जयंती मनाई गई। जिसमें महात्मा गांधी के सिद्धांत सत्य,अहिंसा, निष्ठा आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई। इसके साथ-साथ गांधीजी के जीवन दर्शन को प्रदर्शित करने वाला वृत्तचित्र भी दिखाया गया,जिसे छात्राओं ने खूब पसंद किया। प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में देश के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महापुरुषों के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न होने के साथ-साथ देश के प्रति निष्ठा एवं प्रेम की भावना भी जागृत होती है।उन्होंने इतिहास विभाग की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति शर्मा को इस आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।