महाविद्यालय के प्रांगण में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट(24-25 फरवरी 2023) का आज समापन हुआ। इस समारोह का शुभारम्भ संस्थान के श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता, डा. योगेश्वर जोशी तथा प्राचार्या डा. सुदेश रावल जी ने किया। इस समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सैनसंस पेपर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीनियर वाइस चेयरमैन श्री सुशील सदाना जी ने शिरकत की। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस 4 इन टू 100 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, थ्री लेग रेस और लेमन रेस आयोजित की गई। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:- 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर पलक (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरे स्थान पर शिवानी (बी.ए तृतीय वर्ष) रही। 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर नेहा (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरे स्थान पर पलक (बी.ए द्वितीय वर्ष) रही। 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान रीनू (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर नेहा (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरे स्थान पर शिवानी (बी.ए तृतीय वर्ष) रही। रिले रेस में प्रथम स्थान पर ग्रुप-बी (कोमल शर्मा, सुषमा, रीतू एवं रमन), दूसरे स्थान पर ग्रुप-सी (बजम, काजल, शिवानी, कमलेश) एवं तीसरे स्थान पर ग्रुप-ए ( पलक, सिमरन, उर्वशी, नेहा) रही। शॉट पुट में प्रथम स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर सुनैना (बी.ए. प्रथम) एवं तीसरे स्थान पर सुषमा (पी.जी योगा) रही। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर नीलम (बी.ए. द्वितीय), दूसरे स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी.योगा) एवं तीसरे स्थान पर सुषमा (पी.जी.योगा) रही। जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर सुषमा (पी.जी.योगा) एवं तीसरे स्थान पर नेहा (बी.ए तृतीय वर्ष) रही। थ्री लेग रेस में प्रथम स्थान पर काजल एवं कमलेश, दूसरे स्थान पर मुस्कान एवं नीलम तथा तीसरे स्थान पर नीलू एवं नेहा रही। लेमन रेस में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरा स्थान सुखविन्द्र (बी.बी.ए. प्रथम) एवं तीसरा स्थान शालू (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इसके साथ ही कोमल शर्मा पी.जी.योगा को बेस्ट एथलीट चुना गया। मुख्य अतिथि सुशील सदाना ने कहा कि इस कालेज की छात्राएं किसी परिचय की मोहताज नहीं है। ग्रामीण अंचल की छात्राएं होते हुए भी ये छात्राएं किसी भी तरह से कम नहीं है। उन्होंने खेल क्षेत्र में प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छात्राओं को बधाई देते हुए विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।