आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 1 एवं 2 द्वारा छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बारना कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र की अनुभवी टीम द्वारा लगभग 100 छात्राओं, प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।आवश्यकतानुसार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुदेश रावल ने NSS टीम को इस शिविर के आयोजन लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन ही एक सफल एवं सुखद जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग एवं जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीता रानी एवं श्रीमती अमरजीत कौर को बधाई देते हुए कहा भविष्य में भी स्वास्थ्य,जागरूकता एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि छात्राएं लाभान्वित हो सकें।