दिनांक 10 सितम्बर 2026 को सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज, लोहार माजरा, कुरुक्षेत्र के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ‘Motivation and Nation’ विषय पर विशेष वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. जोगिंदर सिंह बिंदलान तथा डॉ. नवोदिता राणा उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने छात्राओं को ‘The Power of Motivation – Unlocking Your Potential’ विषय पर संबोधित करते हुए प्रेरणा, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। क्योंकि युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ दृष्टिकोण राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुदेश रावल ने दोनों मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।








