आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जयराम शिक्षण संस्थान लोहार माजरा के निदेशक डॉ योगेश्वर जोशी, प्राचार्या डॉ सुदेश रावल, कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, श्रीमती दीप्ति शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ जोशी ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी के त्योहार का संबंध फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है,वहीं रात के समय लोहड़ी जलाई जाती है। प्राचार्या ने कहा कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि का यह त्योहार मानवता को सीधा रास्ता दिखाने का पुनीत कार्य करता है। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।