दिनांक 5 मई 2026 को महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओ एवं 84 छात्राओं ने “सशक्त नारी – सशक्त समाज – सशक्त राष्ट्र” विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित संगोष्ठी में सक्रिय, सार्थक एवं सराहनीय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नायब सिंह सैनी, माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा ने शिरकत कर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।